देहरादून, सितम्बर 18 -- ऋषिकेश। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में श्रम सुविधा केंद्र काउंटर अचानक बंद होने से रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण के लिए पहुंचे श्रमिक बिफर गए। सुबह से लेकर दोपहर तक काउंटर नहीं खुलने पर वह शैल विहार स्थित कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद सहायक श्रम आयुक्त पिंकी टम्टा मौके पर पहुंची। उन्होंने श्रमिकों को समझाते हुए शनिवार से श्रम सुविधा केंद्र काउंटर सुचारू रूप से खुलने का भरोसा दिया, जिसके बाद नाराज श्रमिक वापस लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...