मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। चार नई श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों और श्रमिक संगठनों ने बुधवार को काला दिवस मनाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने आरोप लगाया कि नई श्रम संहिताएं श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करेंगी और वर्षों के संघर्ष से मिले अधिकारों पर असर डालेंगी। वक्ताओं ने कहा कि इससे कार्य घंटे, सामाजिक सुरक्षा और यूनियन से जुड़े अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन पर रोक लगाने, उन्हें रद्द करने, भारतीय श्रम सम्मेलन बुलाने और ट्रेड यूनियनों के साथ वार्ता करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.