पटना, फरवरी 2 -- मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में इंटर्नशिप के लिए 11 प्रशिक्षुओं ने सोमवार को योगदान दिया। इन प्रशिक्षुओं में सोशल मीडिया एसोसिएट के दो, लीगल एंड पॉलिसी एसोसिएट के तीन, लेबर वेलफेयर एसोसिएट के तीन तथा फाइनेंस एंड एकाउंट्स एसोसिएट के तीन प्रशिक्षु शामिल हैं। मौके पर श्रमायुक्त राजेश भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना युवाओं को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप अवसर प्रदान करते हुए उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...