बिहारशरीफ, मार्च 14 -- श्रम संयुक्त भवन में 17 और 18 को लगेगा जॉब कैंप 8 कंपनियों के प्रतिनिधि 299 युवाओं का करेंगे चयन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में 17 और 18 मार्च को जॉब कैंप लगेगा। इसमें आठ कंपनियों के प्रतिनिधि 299 युवाओं का चयन कर नौकरी देंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी आकीफ वक्ककास ने शनिवार को बताया कि इसमें आठवीं पास 18 से 35 साल तक डिग्रीधारी युवा शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार के बाद प्रतिनिधि युवाओं का चयन करेंगे। इसमें प्रमाण पत्र के साथ युवाओं को शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...