बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- श्रम संयुक्त भवन में लगा जॉब कैंप, 29 युवाओं को मिली नौकरी इंटर पास 18 से 35 साल तक के 64 युवा शामिल हुए साक्षात्कार में टेली कॉलर समेत अन्य पदों के लिए 3 कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिया साक्षात्कार फोटो : जॉब कैंप : श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को जॉब कैंप में शामिल युवा। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को जॉब कैंप लगा। इसमें 29 युवाओं को नौकरी मिली। कैंप में इंटर पास 18 से 35 साल तक के 64 युवा शामिल हुए। टेली कॉलर समेत अन्य पदों के लिए तीन कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार के बाद चयन किया। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण देने से लेकर रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए हर माह में जॉब कैंप लगाया जाता है। इस साल पहला रोजगार मेला 2...