बिहारशरीफ, मार्च 15 -- श्रम संयुक्त भवन में कल से लगेगा दो दिवसीय जॉब कैंप आठवां पास युवाओं को मिलेगा रोजगार सेल्समैन समेत 299 पदों पर युवाओं का होगा चयन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय जॉब कैंप लगेगा। इसमें आठ कंपनियों के प्रतिनिधि आठवां पास से लेकर डिग्रीधारी 299 युवाओं का चयन कर नौकरी देंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी आकीफ वक्कास ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें आठवीं पास 18 साल से 35 साल तक का कोई भी डिग्रीधारी युवा शामिल हो सकता है। साक्षात्कार के बाद प्रतिनिधि युवाओं का चयन करेंगे। उन्होंने युवाओं से इसमें प्रमाण पत्र के साथ शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हर माह इस तरह का जॉब कैंप लगाया जाता है। साथ ही हर तीन माह पर वृहत स्तर पर रोजगार मेला भी ल...