बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- श्रम संयुक्त भवन में कल लगेगा रोजगार मेला आठवीं पास युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका स्टडी व टूल किट के लिए करें आवेदन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में शनिवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें कई नियोक्ता शामिल होंगे। आठवीं पास से डिप्लोमा और एमबीए डीग्रीधारी युवाओं को नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इतना ही नहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र स्टडी किट तो स्वरोजगार करने के लिए प्रशिक्षित युवा टूल किट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 बजे से नियोक्ता प्रतिनिधि साक्षात्कार लेना शुरू करेंगे। चयनित युवाओं को ऑन-द-स्पॉट नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को इसमें अधिक से अधिक शामिल होकर इसका लाभ लेने की अ...