श्रम संयुक्त भवन में कल लगेगा जॉब कैम्प
बिहारशरीफ, मई 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में सोमवार को जॉब कैंप में पहुंचकर रोजगार हासिल करें। आठवीं वर्ग से लेकर ग्रैजुएट व उच्च डिग्रीधारी 20 से 25 साल तक युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। योग्यता के अनुसार साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। इसमें कल्याण ज्वेलर्स के प्रतिनिधि कुक से लेकर एडमिन एक्जीक्युटिव के पद के लिए 180 युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने इच्छुक युवाओं को इस कैंप में आकर इसका लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नियोजनालय ऐसे युवाओं को अभ्यास, पुस्तकालय, परामर्श के साथ ही जॉब कैंप व रोजगार मेला के माध्यम से काम उपलब्ध करा रहा है। यह भी पढ़ें- सारण में 20 मई को लगेगा नियोजन कैंप (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.