प्रयागराज, सितम्बर 23 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ काम कर अधिक से अधिक गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही दिसंबर 2026 तक सभी निर्धारित कार्य पूरे कराने के लिए श्रम शक्ति बढ़ाने को कहा। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों की खोदाई की गई है, उनका पुनर्निर्माण हर हाल में शत-प्रतिशत और गुणवत्ता के साथ कराया जाए। सड़क निर्माण में किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से कनेक्शन देने के निर्देश भी दिए। बैठक में कुछ स्थानों पर विद्युत कनेक्शन में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया गया। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय कर ज...