औरैया, मई 1 -- औरैया, संवाददाता। लखनऊ में आयोजित 'श्रम वीर गौरव समारोह-2026' के शुभारंभ एवं श्रमिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा और सुना गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी, व्यापारी व श्रमिक मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना और ई-श्रम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- प्रत्येक वर्ष 35 हजार श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण देगी सरकार उन्होंने श्रमिकों से ...