हापुड़, जून 13 -- अंर्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम विभाग के अफसरों ने चैंबर ऑफ कॉमर्स में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों, व्यापारियों और श्रमिकों को बाल श्रम से जुड़े नियमों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने सहायक श्रम आयुक्त रामलखन स्वर्णकार और श्रम निरीक्षक डा.सुधा तोमर को पुष्प गुच्छ देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। सहायक श्रम आयुक्त रामलखन स्वर्णकार और श्रम निरीक्षक डा.सुधा तोमर ने व्यापारियों को बाल श्रम निषेध कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन अपराध है। वहीं 14 ...