मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रम विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाकर नौ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इन बच्चों को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर गुरुवार को बाल गृह भेज दिया गया है। इसकी जानकारी जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर श्रम अधीक्षक ने सघन जांच अभियान चलाने के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। टीम ने शहर के अलावा कांटी, मरवन, कुढ़नी व मीनापुर प्रखंडों में कई दुकानों और होटलों की जांच की। तीन दिनों तक चले अभियान के दौरान कुल नौ बच्चों को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग ने इनके नियोजकों के विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा Rs.20 हजार प्रति बाल श्रमिक की दर से जुर्माना राशि की वसूली की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.