बरेली, जुलाई 15 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन एवं पुनर्वासन के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 14 जुलाई को कस्बा शाही, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज आदि में सेवायोजकों के खिलाफ आठ निरीक्षण टिप्पणी जारी कर 12 बाल/किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया गया। श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी और वीके त्रिवेदी, एएचटीयू से मनोज शर्मा व योगेश्वर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रम विभाग की टीम ने दस किशोर श्रमिकों को किया चिन्हितअभियान की जानकारी सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद ने बताया कि केंद्र सरकार ने बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) 1986 यथा संशोधित, 2016 के अन्तर्गत 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को किसी भी प्रकार के कार्य करने से प्रतिबंधित कर दिया है। 14 वर्ष से 18 वर्...