जमशेदपुर, मार्च 14 -- जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ की शिकायत पर श्रम विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए गोकुल धाम वाटिका के बिल्डर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (बीओसी) बोर्ड की कल्याणकारी योजना में शेष 5 लाख 35 हजार रुपये जमा कराए हैं। श्रम अधीक्षक कार्यालय में सुनवाई के दौरान लेबर सुपरिटेंडेंट-2 सत्येंद्र सिंह के हस्तक्षेप से बिल्डर को बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था। बिल्डर ने बीओसी बोर्ड की कल्याणकारी योजना में पूरी राशि जमा कर दी। जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है। इससे मजदूरों को बीओसी बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...