चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। जिला श्रम विभाग द्वारा गुरुवार को चक्रधरपुर के बीड़ी फैक्टरी, गुड़ाखू फैक्टरी सहित विभिन्न होटलों में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम के दौरान फैक्टरी में बाल मजदूरों की जांच की गई, लेकिन कहीं भी बाल मजदूर नहीं मिले। वहीं काम करने के दौरान मजदूरों की सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान मजदूरों को न्यूनतम पांच सौ तीन रुपये भुगतान करने, कार्य स्थल पर सुरक्षा करने और बाल मजदूरों को नियुक्त करने पर जुर्माना लगाने सहित कई जानकारी दी गई। मौके पर जिला श्रम अधीक्षक निशांत तिर्की, चक्रधरपुर एलईओ सजेश महतो, गोईलकेरा एलईओ प्रभात मुंडा, नोवामुंडी एलईओ संदीप बैठा, जगन्नाथपुर एलईओ विनय हांसदा, झीकपानी एलईओ अमित कुमार, चाईबासा एलईओ दीपांकर सोरेन और चक्रधरपुर थाना प्रभारी ...