मेरठ, मार्च 10 -- श्रम विभाग की ओर से पहली बार सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसमें गुरुवार को गोकलपुर वोल्गा रिसोर्ट में श्रम विभाग ने 200 जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी कर ली। सामूहिक विवाह इनमें निर्माण श्रमिकों की बेटियां और बेटे शामिल होंगे। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें 200 जोड़ों का विवाह संस्कार कराया जायेगा, जिसकी समस्त व्यवस्थाए श्रम विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई है। मांगलिक कार्यक्रम सभी व्यवस्थाए यथा-बैंड-बाजा, प्रीतिभोज इत्यादि के साथ धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।कन्या विवाह सहायता योजना में बढ़ाई धनराशि:...