लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता श्रम एवं सेवायोजन विभाग और इंडियन पर्सनल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आईपीईपीसीआईएल) के बीच शनिवार को सामझौता ज्ञापन पर दस्तखत हुए। आईपीईपीसीआईएल प्रदेश के युवाओं की क्षमता वृद्धि करके उन्हें विश्व के किसी भी देश में काम करने योग्य बनाएगा।श्रम मंत्री अनिल राजभर, विभाग के प्रमुख सचिव डा. एमके शंगुम सुंदरम समेत अन्य अधिकारियों ने आईपीईपीसीआईएल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में कौशल क्षमता विकास और अन्य पहलुओं पर बात की गई। सहमति बनी है कि युवाओं का कौशल विकास किया जाएगा और उन्हें सुरक्षित व जिम्मेदार प्रवासन के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बाद हुए समझौता ज्ञापन में आईपीईपीसीआईएल के विशेषज्ञ इसी संदर्भ में यूपी के युवाओं की मदद करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.