गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। श्रम विभाग एक मई सामूहिक शादी कराएगा। इसके लिए विभाग के पास अब तक 51 आवेदन आ चुके हैं। यूपी श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि विभाग प्रत्येक जोड़े को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देता है। कुल 51 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। योजना के लिए पात्रता में पंजीकरण कम से कम एक वर्ष पुराना होना चाहिए, साथ ही पिछले 365 दिनों में 90 दिन कार्य किया होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक श्रमिक विभाग की वेबसाइट upbocw.in या जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...