समस्तीपुर, जून 13 -- समस्तीपुर। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन परिसर में बाल श्रम एवं बाल तस्करी के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरुकता रथ के माध्यम से यात्रियों एवं आम लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। वहीं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें लोगों ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कम उम्र एवं नाबालिग बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम न करवाएं और उनकी पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें। यह भी पढ़ें- बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना साथ ही बच्चों को गलत संगत और असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने की भी सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक नीलेश कुमार, आरपीएफ...