मेरठ, मार्च 20 -- राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब मेरठ समेत प्रदेश के सभी जिलों में पीएलएफएस (आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण) शुरू किया है। इस सर्वे का प्राथमिक लक्ष्य प्रदेश की जीडीपी में प्रत्येक जनपद के वास्तविक योगदान का सटीक आकलन करना है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल सक्सेना और मोहम्मद परवेज के अनुसार सर्वे को पारदर्शी बनाने के लिए निजी एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह एक तरह का सैंपल सर्वे है। यूनिट के आधार पर क्षेत्र में जाकर सर्वे करना है। टीम ने काम शुरू कर दिया है। बस सर्वे करने के दौरान लोगों को चंद सवालों का जवाब देना होगा। जैसे-आप कितना पढ़े-लिखे हैं, क्या काम करते हैं। आपके परिवार की आय क्या है। अधिकारियों के अनुसार इस सर्वे के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.