बागपत, मई 2 -- बागपत। बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की श्रमिकों को नियमित रूप से साप्ताहिक अवकाश दिलाया जाए, सातों दिन दुकान खोलने का ऑनलाइन लाइसेंस लेने वाले व्यापारियों की जांच की जाए, बड़ौत में अलग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी की नियुक्ति, छह वर्षों से बड़ौत के श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर ताला लटका है उसे खोला जाए, सरकार द्वारा तय की मजदूरी का भुगतान लागू किया जाए, काम के लिए आठ घंटे नियत हो, श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाए और श्रमिकों की विवाह योग्य पुत्री की शादी के लिए कम से कम दो लाख रुपये की सहायता की जाए। यह भी पढ़ें- श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में किया जागरूक इस दौरान अमित रूहेला, सोनू रूहेला, जितेंद्र कुमार, दीपक वर्मा, सोहनलाल, अली ...