श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक श्रमायुक्त सन्त पाल ने श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही मातृ-शिशु वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और क्षय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को पोषण पोटली दी गई। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- श्रम वीर गौरव समारोह में पांच लाभार्थी सम्मानित कार्यक्रम में एल एंड टी एवं ...