गाजीपुर, मई 1 -- पतार। गांधीनगर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में श्रमिक दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक हर्ष राय, प्रधानाचार्य ने किया। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केजी कक्षा के बच्चों ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। निदेशक 'श्रम की गरिमा' के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी के योगदान की सराहना की। इसके बाद केक काटकर इस विशेष दिन को मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- डीपीएस में कर्मचारियों को उपहार बांटे यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें- मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में मनाया श्रमि...