सहारनपुर, मई 2 -- देवबंद, संवाददाता। आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान श्रमिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन राजेश चौहान और डा. कुलदीप राणा ने किया। उन्होंने कहा कि श्रम ही सफलता की कुंजी है और श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं। हमें उनके कार्य का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा को दर्शाया। प्रधानाचार्या मोनिका कपूर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को श्रम के महत्व एवं श्रमिकों के योगदान के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- लोयोला हाई स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने विद...