हरिद्वार, फरवरी 12 -- संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न ट्रेड यूनियनों सहित इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने चार श्रम कानून के विरोध में शिवालिक नगर चौराहे के पास धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रोशनाबाद स्थित श्रम विभाग कार्यालय का घेराव कर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उप श्रमायुक्त को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चार श्रम संहिताओं से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसे तत्काल रद्द किया जाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मजदूर विरोधी सरकार है। देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। श्रमिकों को अपनी लड़ाई के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। नए नए कानून बनाकर श्रमिकों को बर्बाद किया जा रहा है। सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदू...