पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाकपा माले पूर्णिया के द्वारा मजदूर-किसान विरोधी चार श्रम कानून वापस लो नारों को लेकर विरोध मार्च निकाला। यह मार्च थाना चौक से गिरजा चौक होते हूए आरएन साव चौक तक पहुंचा। बाद में डीएम को ज्ञापन दिया। इस विरोध मार्च मे मुख्य रूप से जिला कमेटी सदस्य सह जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा पूर्णिया का. इस्लामुद्वीन, अविनाश पासवान, सुलेखा देवी, गीता देवी, यमुना प्रसाद मुर्मू, शिवलाल टुडू, चतुरी पासवान, बासुदेव शर्मा, संजय मंडल, संगीता देवी, नंदकिशोर पोद्दार, चनदेशवरी ऋषि, जोहाक, अनथोनी बेसरा, कैलाश सोरेन, कामरेड विजय कुमार जिला सचिव भाकपा माले सहित सैकड़ों साथी भाग लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...