गाजीपुर, मार्च 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। सभी श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उक्त बातें राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शनिवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में कहीं। विकास भवन के पास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य ने श्रम विभाग की ओर से चलने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उद्योग मंच के अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह यादव, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष गुड्डू केशरी ने भी विचार रखे। संचालन सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने किया। इस अवसर पर डीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.