नोएडा, अगस्त 11 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला न्यायालय ने श्रमिक हिंसा मामले में दो आरोपियों सत्यम वर्मा और मनीषा चौहान को जमानत दे दी। हालांकि, अन्य मामले दर्ज होने के कारण दोनों जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। जिला न्यायालय ने अभियोजन की ओर से पेश साक्ष्यों और परिस्थितियों को जमानत से इनकार करने के लिए पर्याप्त नहीं माना। इससे आरोपियों को काफी राहत मिली। फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित रिचा ग्लोबल कंपनी में अप्रैल में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान बलवा, तोड़फोड़ और आगजनी की साजिश के आरोप में सत्यम वर्मा जेल भेजा गया था। सैकड़ों कर्मचारियों ने 10 अप्रैल को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान कंपनी में मौजूद लोगों को बंधक बनाने, तोड़फोड़ और आगजनी की धमकी दी गई। 11 और 13 अप्रैल को भीड़ जुटने, कंपनी ...