नोएडा, जून 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-2 क्षेत्र स्थित मदरसन प्लांट के बाहर इसी साल 13 अप्रैल को हुई श्रमिक हिंसा मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। करीब दो हजार पन्नों की चार्जशीट में वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने दोनों मामलों का संज्ञान लेने के बाद उन्हें सत्र विचारणीय मानते हुए सेशन कोर्ट भेज दिया है। एक मामले में रूद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार, छोटू कुमार, पूनम देवी, पंकज, अभिषेक, अवधेश, जयकेश उर्फ जेकी, अंकेश रावत, आनंद कुमार राम, कुंज बिहारी, सुनील यादव, अंशु कुशवाहा और शिवा उर्फ शिवप्रकाश समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।...