बरेली, दिसम्बर 1 -- पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ इज्ज्तनगर का वार्षिक अधिवेशन सात दिसंबर को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डाक्टर अरुण कुमार होंगे। रविवार को श्रमिक संघ का प्रतिनिधि मंडल वन मंत्री से मिला। निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। वन मंत्री से मिलने वालों में श्रमिक संघ के नन्दन सागर, त्रिभुवन यादव, रोहित कुमार, हरिहर प्रसाद, जेएस भदौरिया आदि थे। मंत्री ने अधिवेशन में शत प्रतिशत पहुंचने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.