गुड़गांव, अप्रैल 1 -- रेवाड़ी। श्रम कोड को लागू करने के विरोध में श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी एवं एआईटीयूसी ने नेता सुभाष चंद्र बोस पार्क में काला दिवस मनाया। एआईयूटीयूसी के जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर एवं एआईटीयूसी के जिला प्रधान सतीश नाहड़ के नेतृत्व में श्रमिक कोड के नियमों की प्रतिलिपि जलाई गई। एआईयूटीयू के राज्य अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि एक अप्रैल देश के श्रमिकों के लिए काला दिवस है। कुर्बानियों से हासिल श्रमिक कानूनों में से 29 श्रमिक कानूनों को रद्द करके चार लेबर कोड देश के कॉर्पोरेट घरानों के हित में लागू कर दिए गए हैं। इन लेबर कोड के कारण ट्रेड यूनियन अधिकार, श्रमिक अधिकारों, यूनियन बनाने, हड़ताल करने, सामूहिक वार्ता करने, न्यूनतम वेतन जैसे अधिकारों को खत्म किया है। इस मौके पर किसान नेता रामकुमार निमोठ, एआईयूटीयूसी के जिल...