चाईबासा, मार्च 13 -- गुवा, संवाददाता। ऊर्जा और खनन क्षेत्र में न्याय संगत परिवर्तन (जस्ट ट्रांजिशन) के लिए नई दिल्ली के एक होटल में 10 व 11 मार्च को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका आयोजन इंटक यूनियन और इंडस्ट्रियल ऑल के अंतरराष्ट्रीय संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में ऊर्जा और खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के अधिकार, बदलते औद्योगिक माहौल में श्रमिकों की भूमिका व यूनियनों को मजबूत बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। वहीं, श्रमिक संगठनों को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने व श्रमिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग एंप्लॉई फेडरेशन के सदस्य तूफान घोष (जोनल सेक्रेटरी, गुवा) व विद्युत सरकार (जोनल सेक्रेटरी) विशेष ...