सोनभद्र, अप्रैल 4 -- ओबरा। सोन चेतना सामाजिक संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरि ने तहसील दिवस पर शनिवार को ओबरा तहसील में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक शिकायती पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने तापीय विद्युत परियोजना में कार्यरत ठेका श्रमिकों की स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें उल्लेख किया गया कि कई श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके कारण वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। साथ ही श्रम कानूनों के अनुपालन, पारदर्शिता की कमी तथा ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न उठाए गए हैं। इसके अतिरिक्त तापीय परियोजना से निकलने वाली राख फ्लाई ऐश एवं दूषित जल के कारण क्षेत्रीय जलस्रोतों, विशेषकर रेणुका नदी में व्याप्त प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...