हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- हमीरपुर। मुख्यालय में श्रमिक न्यायालय एवं हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन में जीआरपी थाना स्थापित करने की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उदय नारायण एडवोकेट, कपिल देव सिंह एडवोकेट, अजय राय, रामशंकर प्रजापति, जयदेव सिंह, सचेंद्र सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर बताया कि मुख्यालय में श्रमिक न्यायालय न होने से यहां के श्रमिको, उद्यमियों व कर्मचारियों को कानपुर व बांदा के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन में जीआरपी थाना न होने से यहां से आने जाने वाले यात्री स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...