फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- थाना नसीरपुर के गांव स्थित ईट भट्टे पर काम करने वाले एक श्रमिक ने दूसरे श्रमिक के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिससे श्रमिक घायल हो गया। रोहित कुमार पुत्र सियाराम निवासी इंटाइल थाना राठ जिला हमीरपुर थाना नसीरपुर के दुर्गा ईट भट्टे पर काम करता है। श्रमिक लाइट के तार जोड़ रहा था इसी दौरान उसी भट्टे पर काम करने वाले लक्ष्मण सिंह निवासी मोहबा ने पीछे से आकर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। श्रमिक का शोर सुनकर अन्य श्रमिकों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने श्रमिक को शांति भंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.