रांची, अप्रैल 30 -- मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सेवा कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में श्रमिकों की अहम भूमिका होती है और श्रम का सम्मान जरूरी है। बीएड विभागाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने श्रमिकों के अधिकारों और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला, जबकि आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों के कल्याण को संस्थान की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन विवेक राज जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सेवा कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- आगापे स्कूल में सहायक कर्मचारियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.