मुरादाबाद, मई 1 -- सर सैय्यद एसोसिएशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को सम्मानित किया गया। श्रमिकों को माला पहनाकर, गुलाब भेंट कर तथा गर्मी से राहत के लिए फ्रूटी वितरित की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद आबिद ने कहा कि श्रमिक देश की रीढ की हड्डी हैं और उनके बिना विकास की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान और हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। श्रमिक अजय कुमार, चेतराम, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद अजीम को सम्मानित किया गया। सम्मानित श्रमिक खेमपाल ने खुशी जताते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें गर्व महसूस हुआ और उनका उत्साह बढ़ा है। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित इस मौके पर मोहम्मद शोएब, मो...