शाहजहांपुर, मई 2 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर के शहीद स्तंभ पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद श्रमिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्तंभ पर मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक देश की प्रगति की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने श्रमिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने श्रमिकों को किया सम्मानित सभी ने श्रमिक हितों की रक्षा और एक...