शामली, मई 1 -- द गोल्ड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने अपने समस्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके अथक परिश्रम और समर्पण को सराहा। गुरुवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा सभी कर्मचारियों को उपहार प्रदान किए गए तथा मिठाई खिलाकर उनके योगदान के प्रति स्नेहपूर्वक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनके अथक प्रयासों के कारण ही विद्यालय निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। यह भी पढ़ें- लोयोला स्कूल, टेल्को में श्रमिक दिवस का प्रेरक आयोजन उन्होंने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना...