गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- लोनी, हरदीप अग्रवाल। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे श्रमिक के सिर पर पिता पुत्र समेत पांच लोगों ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर श्रमिक से सात सौ रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। अंजलि विहार कॉलोनी में रहने वाले शादाब श्रमिक है। उनके भाई शहजाद ने बताया कि मंगलवार को भाई मजदूरी करने के लिए दो नंबर इंद्रापुरी गए थे। शाम को घर लौटते समय अंजली विहार कॉलोनी में स्थानीय निवासी पिता पुत्र तीन साथियों के साथ उनके भाई के सिर पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि भाई के जेब में रखे सात सौ रुपये छीन लिए। मामले की शिकायत अंकुर विहार थाने में की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.