प्रयागराज, मई 1 -- प्रयाागराज। हाईस्कूल परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अटल आवासीय विद्यालय के 10वीं के छात्र हर्षित कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम में सीएम ने 95.8 फीसदी अंक पाने वाले हर्षित को सम्मानित किया। वहीं प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालय में औसत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के कारण प्रधानाचार्य गोपाल कांत मिश्र को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के पसीने से ही नए भारत का निर्माण हो रहा: योगी यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर CM योगी बोले , शोषण बर्दाश्त नहीं, हर श्रमिक को मिलेगा हक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...