अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में निर्माणधीन एक होटल में काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मूलरूप से गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर निवासी जमीर अंसारी (27 वर्ष) पुत्र खलील अंसारी को जिला अस्पताल लाया गया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जमीर अंसारी को उन्हीं के गांव का रियाज अंसारी पुत्र जनुजद्दीन लेकर आया था। दोनों थाना क्षेत्र में ब्रह्म बाबा के पास निर्माणाधीन एक होटल में काम करते हैं। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि श्रमिक की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।--------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.