बहराइच, अप्रैल 5 -- मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत किया घोषित, परिजनों में मचा हाहाकार बहराइच, संवाददाता। एक पखवारा पूर्व बिजनौर ले जाए गए श्रमिक को ठेकेदार शनिवार रात लहूलुहान हालत में लेकर पहुंचा। परिजन घायल को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने टाइल्स ठेकेदार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।देहात कोतवाली के बेड़नापुर गांव निवासी गुरूदीन (35) पुत्र बाबूलाल को 15 दिन पूर्व इसी कोतवाली के चिलवरिया गांव निवासी टाइल्स ठेकेदार बिजनौर जिले में मजदूरी को ले गया था। शनिवार रात लगभग 10:30 बजे ठेकेदार गुरूदीन को लहूलुहान हालत में लेकर वाहन पर लादकर पहुंचा। गुरूदीन चोटिल तो थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.