श्रमिक की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजा के लिए शव के साथ कंपनी कैंप पर दिया धरना
धनबाद, मई 29 -- निरसा, प्रतिनिधि। गोविंदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलिवेटेड ओवरब्रिज निर्माण के दौरान केसिंग पाइप गिरने से श्रमिक अभिजीत मुर्मू की मौत का मामला गरमा गया है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर निरसा के गोपालगंज मोड़ स्थित निर्माण कंपनी के कैंप पर शव रखकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन में निरसा विधायक अरूप चटर्जी और झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मजदूर की मौत के बाद मुआवजे के लिए कंपनी का गेट जामविधायक के आरोप विधायक अरूप चटर्जी ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में पूरी तरह से अनियमितता बरती जा रही है। मजदूरों को न तो न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है और न ही सुरक्षा के समुचित संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.