सोनभद्र, अगस्त 27 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा तापीय परीयोजना में गुरुवार पूर्वान्ह कार्य के दौरान अचानक एक मजदूर अचेत हो गया। अन्य श्रमिकों व परियोजना कर्मियों की सहायता से उसे परियोजना चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसकी गम्भीर अवस्था देख कर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि इस दौरान संविदा कम्पनी ने बेहद अमानवीय व्यवहार किया और उसे चिकित्सकीय सहायता दिलवाने का कोई प्रयास तक नही किया। मजदूर का नाम सलीम पुत्र क्युम है जिसकी उम्र 26 वर्ष व पता लाल टावर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...