कौशाम्बी, मई 10 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले किशोर का शव रविवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। भट्ठे के पास पेड़ पर लाश लटकती देख अन्य श्रमिक दंग रह गए। खुदकुशी के पीछे प्रेम प्रपंच की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। चित्रकूट जनपद के हत्ता गांव का रजनीश कुमार (17) पुत्र नोखेलाल पौर काशीरामपुर गांव में संचालित केबीएफ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार की सुबह उसका शव भट्ठे के समीप स्थित बगीचे में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में पूर्व प्रधान के बेटे ने की खुदकुशी घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रजनीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.