मैनपुरी, अप्रैल 28 -- ब्लॉक जागीर क्षेत्र के तारापुर स्थित मां शारदा ईंट भट्ठे पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला 28 अप्रैल से शुरू होकर एक सप्ताह तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा। मेले में श्रमिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सीएचसी जागीर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद किशोर ने मेले में 72 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें 18 बच्चे और 12 महिलाएं शामिल रहीं। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर में श्रमिकों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों और दांतों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी एचपीवी टीकाकरण, कुष्ठ, कालाजार की जानकारी डॉ. आनंद किशोर ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य श्रमिक वर्ग क...