जौनपुर, मई 4 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। पीएचसी सिंगरामऊ में रविवार को श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 119 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस शिविर में एमसीडी स्क्रीनिंग, टीकाकरण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, छय रोग स्क्रीनिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, वायरल हेपिटाइटिस, एचआईवी, नेत्र परीक्षण आदि की जानकारी मरीजों को दी गई। कुछ मरीजों को समुचित इलाज कराने की सलाह दी गई। इस दौरान सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया। इस मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अभिषेक वर्मा, श्रुति पांडे, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. राकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुआ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का आयोजन यह भी पढ़ें- औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपचार कराएं यह भी पढ़ें- आरोग्य ...