श्रमिक आंदोलन में हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच होगी
नोएडा, मई 7 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में पिछले माह श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की अब मजिस्ट्रेट जांच होगी। यह निर्णय कानून-व्यवस्था के चलते लिया गया है। अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, गौतम बुद्ध नगर, अजय कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बीती 13 अप्रैल को फेज-2 थाना, सेक्टर-63 थाना, सेक्टर-58 थाना और फेज-वन थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर श्रमिकों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया था। इन घटनाओं के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी, जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
जांच का उद्देश्य इन घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि किन कारणों से जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हुए तथा किन व्यक्तियों या संगठनों के उकसावे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.