नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। श्रमिक आंदोलन को हिंसक बनाने के तीन आरोपियों आदित्य आनंद, हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा की पुलिस कस्टडी रिमांड गुरुवार को पूरी हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीनों से पूछताछ की और कई आपत्तिजनक साहित्य और सामग्री बरामद की। पुलिस अब इन तीनों की पांच दिन की पीसीआर और मांगेगी। 13 अप्रैल को शहर में श्रमिक आंदोलन के दौरान शहर में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसमें 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 एफआईआर दर्ज की है और 62 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन सबसे प्रमुख आरोपी आदित्य आनंद, हिमांशु ठाकुर व सत्यम वर्मा की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने 29 अप्रैल सुबह नौ बजे से 30 अप्रैल शाम छह बजे तक पीसीआर दी थी। पुलिस ने नोएडा व दिल्ली के ठिकाने पर जाक...